मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
ताज़ा
फिरौती प्रकरण में जब्त मोबाइल लौटाने के निर्देश, कोर्ट ने नयाशहर थानाधिकारी से मांगा जवाब किसान के घर में लगी आग लाखों रुपये का हुआ नुकसान, नगदी जेवरात जलकर हुए राख बीकानेर में दो सडक़ हादसों में तीन जनों की दर्दनाक मौत अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत बाड़े से एल्यूमिनियम का सामान पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना

वर्ष 2029 में बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया: बेटियों को घर की मालकिन बनाने का अभियान संसद तक पहुँचाना चाहती हैं डॉ. मंजु गुप्ता 'अपराजिता'

A Admin
|
24 November 2026, 09:19 AM
शेयर:
बेटियों को घर की मालकिन बनाने का अभियान संसद तक पहुँचाना चाहती हैं डॉ. मंजु गुप्ता 'अपराजिता'
khaosa

बीकानेर। महिला अस्तित्व, सम्मान और संपत्ति में बेटियों की भागीदारी के उद्देश्य से कार्यरत डॉ. मंजु गुप्ता 'अपराजिता' ने वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बनने की इच्छा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ध्यान आकर्षित किया है।डॉ. मंजु गुप्ता ने प्रधानमंत्री को संबोधित अपने संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री के 'वन्देमातरम्' और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियानों से प्रेरित होकर उन्होंने 'अनामिका (महिला अस्तित्व जागृति) फाउंडेशन' की स्थापना की है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री को अपना मार्गदर्शक मानते हुए देशसेवा के कार्यों में संलग्न हैं। उनका उद्देश्य बेटियों को घर की मालकिन बनाने के विचार को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाना है।डॉ. गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें संसद के माध्यम से इस अभियान को संपूर्ण देश तक पहुँचाने का अवसर मिले, ताकि बेटियों के घर और संपत्ति में अधिकार तथा स्वामित्व के विचार को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके।इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री से वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के लिए उनके नाम पर विचार करने का आग्रह किया है।अपने संदेश के अंत में उन्होंने 'वन्देमातरम्' का उद्घोष करते हुए महिला अस्तित्व और बेटियों के अधिकारों के लिए अपने अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

— डॉ. मंजु गुप्ता 'अपराजिता'

अनामिका (महिला अस्तित्व जागृति) फाउंडेशन

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: