बीकानेर। तस्करी के मामले में सहयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में मनीष कुदसू को एनडीपीएस के अलग-अलग मामलों में फरार रहने के दौरान फरारी कटवाने में सहयोग करने और तस्करी में सहयेाग करने में वांछित छोटुराम पुत्र कालुराम निवासी जसरासर, महेन्द्र विश्नोई पुत्र हड़माानराम निवासी जसरासर को दस्तयाब कर पुछताछ की गयी। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनो को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में गौरव बोहरा, राधेश्याम, बबलुराम, विनीत व डीएसटी का सहयोग रहा।
तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, सहयोग करने वाले गिरफ्तार: बीकानेर पुलिस ने तस्करों का सहयोग करने वालों को दबोचा
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।