रविवार, 29 नवम्बर 2026
ताज़ा
आग से दो झोपड़े जले,30 हजार रुपए नकदी, 7 क्विंटल अनाज समेत घरेलू सामान जला पुलिस ने ब्याज माफिर पर शिंकजा कसने की तैयारी, एक साथ दस व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज खेत के आगे खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी, किसान को मिली हेरोइन पीले रंग के पैकेट में रखी थी, स्वामी विशोकानंद जी महाराज के निधन से धार्मिक जगत में शोक की लहर

परिजन खुद ही मरीज को सीपीआर देने लगे: भर्ती मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए ये आरोप

A Admin
|
28 November 2026, 09:10 AM
शेयर:
भर्ती मरीज की मौत के  बाद हंगामा, परिजनों  ने लगाए ये आरोप
khaosa

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की नई मेडिसिन विंग में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर को वार्ड से हटा दिया और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। पीबीएम अस्पताल में गार्ड की सेवाएं दे रहे सुरेश कुमार पुरोहित की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मेडिसिन विंग में डॉ संजय कोचर की यूनिट में भर्ती किया गया था। परिजनों के अनुसार मरीज सुरेश कुमार पुरोहित की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन वहां बेड खाली नहीं था। शुक्रवार सुबह अचानक पुरोहित की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वार्ड में रेजिडेंट डॉक्टर मौजूद नहीं थी। नर्सिंग स्टाफ सो रहा था। परिजन खुद ही मरीज को सीपीआर देने लगे। परिजनों का आरोप है कि बार-बार कहने पर भी नर्सिंग ऑफिसर ने ध्यान नहीं दिया। बात भी ढंग से नहीं की। आईसीयू में समय पर शिफ्ट नहीं होने और स्टाफ की गैर-जिम्मेदारी के कारण मरीज की मौत हो गई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: