छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद पर गौरव चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को हुए प्रधान पद के निर्वाचन में उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ।जानकारी के अनुसार गौरव चौहान ने प्रधान पद के लिए कांग्रेस के सिंबल के साथ तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस का आधिकारिक सिंबल नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी रखी।प्रधान पद के निर्वाचन के दौरान उनके सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं होने के कारण गौरव चौहान को निर्विरोध प्रधान घोषित किया गया।छत्तरगढ़ पंचायत समिति में गौरव चौहान के प्रधान बनने के साथ ही पंचायत समिति की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया,: छतरगढ़ में कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशी,गौरव चौहान निर्विरोध प्रधान
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।