शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ताज़ा
दुखद:दो बेटियों की शादी के बीच माहौल हुआ गमगीन,भाभी की हुई मौत, जिस आंगन में सजी चंवरी वहीं से उठी अर्थी छतरगढ़ में कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशी,गौरव चौहान निर्विरोध प्रधान अज्ञात चोरों ने खेत से भैसों को किया पार, शराब की बोतलें और गाड़ी के टायरों के मिले निशान केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में न्याय की मांग, प्रेस वार्ता में उठे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को पकड़ा

अज्ञात चोरों ने खेत से भैसों को किया पार, शराब की बोतलें और गाड़ी के टायरों के मिले निशान

A Admin
|
27 November 2026, 09:59 AM
शेयर:
अज्ञात चोरों ने खेत से भैसों को किया पार, शराब की बोतलें और गाड़ी के टायरों के मिले निशान
khaosa

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के डेलवा गांव से भैंस चोरी की घटना सामने आई है। परिवादी लेख राम खीचड़ ने पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर को परिवादी की छह भैंस खेत में चरने के लिए छोड़ी थी।शाम को तीन भैंस खेत की ढाणी में आ गई जबकि तीन नहीं मिली कोई अज्ञात व्यक्ति पिकअप गाड़ी में उन भैंसों को चुरा कर ले गया और मौके से तीनों आदमियों के पांव के निशान और शराब की बोतले पड़ी मिली और पिकअप गाड़ी के टायरों के निशान भी दिखाई दिए।पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर पशु चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: