श्रीगंगानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में एक खेत से 750 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। खेत में फसल की बिजाई से पहले बुवाई करते समय किसान को जमीन में दबा हेरोइन का पैकेट मिला। हेरोइन की कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पैकेट को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।बुवाई में मिली हेरोइन हिंदुमलकोट थानाधिकारी सुनील खोड़ ने बताया- थाना क्षेत्र के चक बी बड़ी में किसान केदारनाथ (45) खेत में बुवाई कर रहा था। इसी दौरान कृषि यंत्र से जमीन में दबा पैकेट बाहर निकल आया। पैकेट मिलने पर किसान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पैकेट अपने कब्जे में ले लिया।ड्रॉपिंग पिन लगी मिली प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि करीब दो-तीन महीने पहले पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हेरोइन का यह पैकेट गिराया गया था। जो जमीन में दबा हुआ था। पैकेट पर ड्रॉपिंग पिन भी लगी मिली है। इसमें 750 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ड्रॉपिंग पिन भी लगी थी; बॉर्डर पार से गिराने का अंदेशा: किसान को मिली हेरोइन पीले रंग के पैकेट में रखी थी,
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।