बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी के मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजियासर थाना क्षेत्र के कुंभगढिय़ा निवासी मोहनलाल और कानाराम हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।पुलिस के अनुसार, रेंज के नॉर्थ कैंप में 17 सितंबर की रात सेना के ट्रक का डीजल टैंक तोडक़र 130 लीटर डीजल चोरी किया गया था। इस संबंध में हवलदार रामस्वरूप ने 22 सितंबर को मामला दर्ज करवाया था। इससे पहले 7 अगस्त को पूर्वी कैंप में भी डीजल चोरी हुई थी।आर्मी इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वे रेंज में कैसे पहुंचते थे और वारदात में अन्य कौन शामिल हैं। कार्रवाई में एएसआई बीरबलराम सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
सेना के ट्रक का डीजल टैंक तोडक़र 130 लीटर डीजल चोरी किया गया: डीजल चोरी का खुलासा, आर्मी इंटेलिजेंस की मदद से दो आरोपी पकड़े
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।