बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र के शेखसर गांव में खेत में रखे कीटनाशक के डिब्बे से पानी पी लेने के कारण एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शेखसर निवासी शिशपाल पुत्र सुभाष गोदारा ने रिपोर्ट दी है कि 20 नवंबर की शाम उनकी 16 वर्षीय पुत्री द्रोपती खेत में ट्यूबवेल की लाइन बदलने गई थी। काम के दौरान प्यास लगने पर उसने खेत में रखा एक डिब्बा उठाकर पानी पी लिया। बताया गया कि वह डिब्बा पहले कीटनाशक रखने के काम में लिया गया था।पानी पीने के कुछ समय बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन पहले उसे लूणकरणसर अस्पताल लेकर गए, जहां से गंभीर हालत होने पर 21 नवंबर को पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के मूंदड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 27 नवंबर को उसकी मौत हो गई।
तबीयत बिगडने पर लेकर गये अस्पताल: कीटनाशक के डिब्बे से पानी पीने के कारण 16 वर्षीय किशोरी की मौत
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।