बीकानेर। गजनेर रोड ओवरब्रिज पर शनिवार को एक सडक़ हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर तोड़ते हुए टैक्सी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी पलट गई।हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में टैक्सी चालक को गंभीर चोटें आईं। वहीं, हादसे के चलते ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया।
गजनेर ओवरब्रिज पर हुई घटना: पिकअप टैक्सी से टकराई, चालक गंभीर घायल
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।