बीकानेर । राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक खेत के आगे खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। खेत के आगे बाइक चोरी होने से किसानों में भय का माहौल बना हुआ हैं । जानकारी के अनुसार रामबाग निवासी ओमप्रकाश पुत्र पुरखाराम नायक महाजन में सिंचित खेत हिस्से पर लेकर काश्त करता है। शुक्रवार शाम को किसान ने अपनी बाइक खेत के बाहर खड़ी कर खेत में काम करने चला गया। कुछ समय बाद जब काम करके वापस लौटा तो मौके से बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। घटनास्थल पर खेत की तरफ जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के पदचिह्न भी मिले हैं। किसान ने महाजन थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ परिवाद दी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में पूर्व में भी खेतों के आगे खड़ी बाइकों की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले किसान खेतो में बाइक ले जाने से कतराने लगे थे। ऐसे में किसानों में वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।
किसान ने थाने में दी परिवाद: खेत के आगे खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी,
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।