गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर में पहली बार होगा श्री शिवमहापुराण कथा एवं 5151 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ, तैयारियां शुरू फिर हो सकता था बड़ा हादसा, कचरा संग्रहण वाहन ने महिला को मारी टक्कर पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर, छह जनों को दबोचा शहर के इस इलाके से घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने किया पार ट्रैक्टर से गिरा युवक,इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

अज्ञात वाहन ने सड़क पर गुजर रहे युवक को मारी टक्कर, हुई मौत: अज्ञात वाहन ने सड़क पर गुजर रहे युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

A Admin
|
12 November 2026, 09:20 AM
शेयर:
अज्ञात वाहन ने सड़क पर  गुजर रहे युवक को मारी  टक्कर, हुई मौत
khaosa

 

बीकानेर। दंतौर थाना क्षेत्र में बुधवार रात सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चक 21 बीएलडी के पास अज्ञात वाहन ने सडक़ से गुजर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 21 बीएलडी निवासी प्रकाश बावरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रकाश सडक़ से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर दंतौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को सूचना दी। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: