गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को दबोचा कई संगीन मामलों में था वांछित टैक्सी और बाइक में भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटी टैक्सी; तीन जने घायल सुथार समाज का 14वां सामूहिक विवाह समारोह 20 नवंबर को, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ड्रोन से मादक पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैंडलर नामजद, मददगारों की जमीनें होंगी चिह्नित मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि

कुत्ते की गंदगी बनी झगड़े की वजह, तीन युवतियों सहित छह पर मामला दर्ज: कुत्ते की गंदगी को लेकर हुआ विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; तीन युवतियों सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज

A Admin
|
18 November 2026, 10:42 AM
शेयर:
कुत्ते की गंदगी को लेकर हुआ विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; तीन युवतियों सहित  छह के खिलाफ मामला दर्ज
khaosa

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में पड़ोसी के कुत्ते द्वारा घर के बाहर गंदगी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक महिला ने पड़ोसी परिवार की तीन युवतियों सहित छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने और सोने का फुलड़ा गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, विनायक नगर निवासी विमला पत्नी सुभाष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में रहने वाले मुरलीराम पुत्र दुलाराम ने कुत्ता पाल रखा है, जो आए दिन उसके घर के बाहर गंदगी कर देता है। 15 नवंबर को इस संबंध में मुरलीराम और उसके परिवार से शिकायत करने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए धमकी दी।परिवादिया के अनुसार, 16 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान मुरलीराम ने अपनी बेटियों राधा, जसोदा और उषा को वहां भेजा। आरोप है कि तीनों जबरन घर में घुस गईं और उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद बाल पकड़कर घर से बाहर ले गईं और वहां भी मारपीट की।महिला ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान मुरलीराम, उसके बेटे भवानी शंकर और धनराज मौके पर मौजूद थे तथा आरोपियों को उकसा रहे थे। परिवादिया ने बताया कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाई जाएगी।विमला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान जसोदा ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। वहीं, गले में पहना सोने का फुलड़ा भी गायब हो गया, जिसे आरोपियों द्वारा ले जाने की आशंका जताई है।पुलिस ने विमला की रिपोर्ट के आधार पर मुरलीराम, उसकी तीन बेटियों और दोनों बेटों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: