गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को दबोचा कई संगीन मामलों में था वांछित टैक्सी और बाइक में भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटी टैक्सी; तीन जने घायल सुथार समाज का 14वां सामूहिक विवाह समारोह 20 नवंबर को, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ड्रोन से मादक पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैंडलर नामजद, मददगारों की जमीनें होंगी चिह्नित मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज: खेत में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला, पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

A Admin
|
18 November 2026, 10:40 AM
शेयर:
खेत में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला, पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
khaosa

 

पांचू। पांचू थाना क्षेत्र के जांगलू गांव की रोही में आपसी रंजिश के चलते खेत में घुसकर एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, जांगलू निवासी पूजा पत्नी राजाराम बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ढाणी गांव की रोही में स्थित है। उसके खेत के पड़ोस में उसके देवर रामेश्वरलाल की ढाणी है। आरोप है कि रामेश्वरलाल के परिवार के सदस्य विष्णु, रामगोपाल, सुरेश, सुमन और शारदा देवी आए दिन उसके परिवार के साथ झगड़ा करते हैं और जान से मारने की धमकियां देते रहते हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, 11 नवंबर की सुबह करीब सात बजे उसका पति राजाराम खेत में गया हुआ था। इसी दौरान पांचों आरोपी एकराय होकर धारदार हथियारों सहित खेत में घुस आए और राजाराम पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।राजाराम के शोर मचाने पर उसका छोटा भाई अशोक और पिता भीयाराम मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़ाया। घायल को उपचार के लिए देशनोक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया गया।पीड़ित परिवार के इलाज में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने पूजा की रिपोर्ट के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई पप्पूलाल को सौंपी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: