बीकानेर।दीपावली के दिन घड़सीसर अंडरब्रिज के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में घायल चौथे व्यक्ति अमरचंद सांखला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के दसवें दिन बुधवार को अमरचंद ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।हादसे में गंभीर रूप से घायल अमरचंद के सिर का ऑपरेशन भी किया गया था,लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।गौरतलब है कि दीपावली के दिन घडसीसर रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अमरचंद सांखला गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।इसी दौरान हुए हादसे में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए।दस दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।इस घटना के साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
सिर का ऑपरेशन भी नहीं बचा सका अमरचंद की जान, दसवें दिन हुई मौत: जिंदगी की जंग हारे अमरचंद, ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या चार हुई
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।