शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ताज़ा

देशनोक परिक्रमा के दर्शन करने का कहकर निकली घर से: युवक पर लगा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

A Admin
|
26 November 2026, 09:55 AM
शेयर:
युवक पर लगा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
khaosa


युवक पर लगा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
देशनोक परिक्रमा के दर्शन करने का कहकर निकली घर से
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सुरपुरा निवासी एक युवक पर विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विवाहिता दीपावली से एक दिन पहले अपने ससुराल से पीहर आई थी और पिछले करीब 15 दिनों से यहीं रह रही थी। 23 नवंबर की सुबह करीब 820 बजे वह देशनोक में दर्शन और परिक्रमा करने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन विवाहिता का कोई सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने अपनी रिपोर्ट में सुरपुरा निवासी जयकिशन पर विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद से जयकिशन भी अपने घर पर नहीं मिला और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। नापासर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई धर्मेंद्र मीणा को सौंपी गई है।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: