कैमरे के तार काटकर पार किया सोना, दुकान को किया आग के हवाले
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी परिवादी भंवरलाल पुत्र दानाराम सोनी निवासी केउ हाल आडसर बास वार्ड ने पुलिस थाने में प्रार्थी मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी भंवरलाल सोनी ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार प्रार्थी सोने चांदी की घड़ाई का कार्य करता है। परिवादी की एक दुकान वीर तेजा कटला, श्रीडूंगरगढ के प्रथम फ्लौर पर स्थित है, उक्त दुकान में सोने की पॉलिस कार्य किया जाता है। उक्त दुकान में जुनफ एसके निवासी पश्चिम बंगाल सोने की पॉलिस का कार्य करता है।
उक्त जुनफ एसके पिछले 7-8 वर्षों से प्रार्थी की दुकान में काम कर रहा है। आज से करीबन 10 दिन पूर्व जुनफ एसके के चाचा का लडक़ा आया हुआ था, जो जुनफ एसके के पास उक्त दुकान पर आता-जाता रहता था। 26 अक्टूबर को प्रार्थी व उसका पुत्र शंकर व एक कारीगर कार्यवंश बीकानेर गये हुये थे तो आरोपी जुनफ एसके व उसके चाचा के लडक़े ने दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. तार को बीच में से कट कर सीसीटीवी कैमरो को बंद कर दिया तथा उक्त दुकान में सोने की पॉलिसी का सामान जो पिछले करीब 3 वर्षों से जमा किया हुआ था, जिसमें करीबन 55-60 ग्राम सोना था, जिसको आरोपीगण ने मिलकर आपस में षडय़ंच करते हुये चोरी कर लिया तथा उसी दिन रात्रि को जुनफ एसके का चाचा का लडक़ा अपने गांव चला गया।30 अक्टूबर को प्रार्थी का पुत्र शंकर साण्डवा के मैले में गया हुआ था तो आरोपी जुनफ एसके ने षडय़ंत्र रचते हुये तथा अपनी चोरी को छुपाने के लिए दुकान में रखे गैस सलेण्डर में आग लगा दी तथा दुकान में रखा हुआ सामान जला दिया।
दुकान में आग की सूचना मिलने पर आग को बुझाया गया तथा दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. को संभला तो सी.सी.टी.वी. का तार टुटा हुआ था। 3नवंबर को परिवादी ने आरोपी जुनफ एसके से सख्ती से पूछताछ की तथा कार्यवाही करने बाबत कहा तो आरोपी ने प्रार्थी को धमकियां दी कि दुकान में पॉलिसी का सामान जो पिछले 3 वर्षों से जमा था उसको मैनें व मेरे चाचा के लडक़े ने चोरी कर लिया है, अब मेरे पास कुछ नही है आपसे जो होता है वो कर लेना मेरे पास देने के लिए कुछ नही है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दुकान में पॉलिसी का सामान जो पिछले 3 वर्षों से जमा था: कैमरे के तार काटकर पार किया सोना, दुकान को किया आग के हवाले
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।