महिला को तीन दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.15 लाख रुपए हड़पे
ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया
खाजूवाला। खाजूवाला थाना क्षेत्र के तावणिया कॉलोनी से ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां मोबाइल फोन के जरिए एक महिला से 1 लाख 15 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।
जानकारी के अनुसार, तावणिया कॉलोनी निवासी कमला देवी पत्नी मनफूल दास स्वामी के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को अपने जाल में फंसाया, महिला ने बताया की उसे तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। झांसे में लेकरउससे 1 लाख 15 हजार रुपये की ठगी कर ली।
महिला ने जब बाद में अपने पैसों के संबंध में आरोपी से दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। काफी इंतजार करने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर महिला को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।
इसके बाद पीडि़ता खाजूवाला थाने पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की पहचान और तलाश के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
महिला को तीन दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.15 लाख रुपए हड़पे
ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।