मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
ताज़ा
जयपुर में भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की:बेरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की, पीएम पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन टॉसफार्मर रख-रखाव के चलते शहर कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल नोखा के पांचू में मिठाई की दुकान से 1.372 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त कर जान से मारने की धमकी देकर निकाला घर से बस में चढ़ रही महिला के पीछे से युवक ने फायदा उठाते हुए गले से सोने के हार को किया पार

विद्युत तारों में स्पार्किंग होने से ट्रक में रखी पराली ने आग पकड़ ली

A Admin
|
26 October 2026, 09:12 AM
शेयर:
विद्युत तारों में स्पार्किंग होने से ट्रक में रखी पराली ने आग पकड़ ली
khaosa

 

 छतरगढ़। बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली गांव के पास पराली से भरे एक ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनूपगढ़ की तरफ से आ रहा पराली से भरा ट्रक खारवाली गांव के अंदर से गुजर रहा था। इसी दौरान विद्युत तारों में स्पार्किंग होने से ट्रक में रखी पराली ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पराली से धुआं उठने लगा और आग फैलने लगी, जिससे मौके पर हडक़ंप मच गया।घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई रामचरण मीणा मौके पर पहुंचे। वहीं, छतरगढ़ बायोमास प्लांट की फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पाया।समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण विद्युत तारों में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: