बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। जहां दो भाईयों के परिवार पर उस समय वज्रपात हो गया।जब उनके चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।हादसे के बाद गांव में मातम छा गया।सूचना पर छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।थानाधिकारी सिंह ने बताया कि 04 एडब्ल्यूएम निवासी दो सगे भाई रमेश व कालूराम के बच्चों की जान चली गई।पता चला है कि 14 वर्षीय पूजा डिग्गी में पांव फिसलने के चलते डूब गई।जिसे बचाने के लिये 21 वर्षीय मुकेश,18 वर्षीय निर्मल और मनोज भी डिग्गी में उतर गये।लेकिन बच्ची को नहीं बचा पाएं। बल्कि जान बचाने के प्रयास में तीनों की भी जान चली गई।एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
दो भाईयों के चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से हुई मौत: एक साथ दो भाईयों के चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।