सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ताज़ा
किशोरी परिजनों ने युवक पर लगाया भगा ले जाने का आरोप चुनाव के बाद वायरल हुए 500 रुपये के नकली नोट, नोखा का मामला वार्ड प्रत्याशी ने डूडी सियाग कूकणा पर पत्नी को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया 25 बीघा खातेदारी भूमि के सीमाज्ञान को लेकर विवाद, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मौत के मामले में कोर्ट ने परिजनों को दिलाए 17.40 लाख रुपये

ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने के बाद सामने आया था वीडियो, 12 नवंबर से ड्यूटी से भी गायब: बिना टिकट यात्रा और टीटीई से विवाद के बाद ट्रेनिंग कैंप नहीं पहुंचे अग्निवीर, सेना मुख्यालय ने शुरू की जांच

A Admin
|
21 November 2026, 10:44 AM
शेयर:
बिना टिकट यात्रा और टीटीई  से विवाद के बाद ट्रेनिंग कैंप  नहीं पहुंचे अग्निवीर, सेना मुख्यालय ने शुरू की जांच
khaosa

श्रीगंगानगर। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने और टीटीई से विवाद के बाद वीडियो वायरल होने के मामले में सेना मुख्यालय बीकानेर ने जांच शुरू कर दी है। मामले में दोनों अग्निवीर प्रशांत पांडे और राज महाजन ट्रेनिंग के लिए महाजन फील्ड फायरिंग रेंज जा रहे थे, लेकिन घटनाक्रम के बाद ट्रेनिंग कैंप नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को हुई इस घटना के बाद से दोनों ड्यूटी से भी अनुपस्थित हैं। रेलवे की ओर से दोनों से टिकट और जुर्माने की राशि वसूली गई थी।जनरल कोच में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए जानकारी के अनुसार, मेरठ से महाजन ट्रेनिंग कैंप जाते समय दोनों अग्निवीर दिल्ली सराय रोहिला-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन (12455) के जनरल कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। केसरीसिंहपुर और श्रीकरणपुर के बीच टीटीई नाजू अरोड़ा ने उन्हें पकड़ लिया।कैंप जाने के बजाय दूसरी ट्रेन में हुए सवार पहली घटना के बाद दोनों अग्निवीर महाजन कैंप जाने के बजाय उसी रात अवध-असम एक्सप्रेस (15910) में सवार हो गए। इस ट्रेन में उनके पास बरेली तक का जनरल टिकट था, लेकिन वे स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। टीटीई विजय कुमार ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने एक हजार रुपए जुर्माना देकर यात्रा की।टीटीई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में पूरे घटनाक्रम के दौरान टीटीई नाजू अरोड़ा का वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामला चर्चा में आया। अब सेना की ओर से दोनों अग्निवीरों की भूमिका, ट्रेनिंग कैंप नहीं पहुंचने और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: