बीकानेर। बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार रायसर निवासी करण ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता कमलवीर 23 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे जोधपुर बाईपास रोड पर होटल समराथल के पास सडक़ किनारे खड़े किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान श्रीगंगानगर की ओर से जोधपुर की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जोधपुर बाईपास होटल के पास की घटना: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।