बीकानेर। शहर में अलग अलग तरह के चोरी व स्नेचिंग गैंग सक्रिय है। हालात यह चुके हैं कि अगर आपको अपनेआप को व आपके घर को सुरक्षित रखना है तो घर से बाहर निकलना ही अपराध हो सकता है। ऐसा करने से या तो आपके घर को चोर साफ कर जाएंगे या फिर रास्ते में झपटमार-लुटेरे आपको लूट लेंगे।ताज़ा मामला एक टैक्सी गैंग की सक्रियता से जुड़ा है। हालांकि अगर यह वही टैक्सी गैंग है जिसने एक डेढ़ साल पहले गंगाशहर नोखा रोड़ की मिठाई की दुकान से जेनरेटर की बैट्री चुराई थी,तब तो यह गैंग नया नहीं कहा जा सकता। इस टैक्सी गैंग की दो वारदातें सामने आ चुकी है। पहली वारदात 8 नवंबर को सादुलगंज के ए-231 में की गई। वहीं दूसरी पवनपुरी स्थित जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता अनुराग शर्मा के यहां की है। सादुलगंज निवासी लोकप्रिय कालरा के यहां से टैक्सी में आए इस गैंग ने सिलेंडर चुरा लिया। एक युवक टैक्सी चला रहा था, दूसरा पीछे वाली सीट पर आराम फरमा रहा था। लोकप्रिय ने सदर थाने में परिवाद दिया। मगर पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई रूचि नहीं दिखाई है। जबकि घटना को करीब 14 दिन हो चुके। वहीं 11 नवंबर को अनुराग शर्मा के बंद मकान से भी टैक्सी में आया चोर सिलेंडर चुरा ले गया। इस टैक्सी में भी दो तीन जने थे। अनुराग शर्मा की पोस्टिंग चुरू है, उनकी पत्नी पीहर गई हुई थी। ऐसे में मकान बंद था। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसा और सिलेंडर चुरा ले गया। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। अनुराग ने भी जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में शिकायत देने की बात कही है आचार्यों के चौक में दिनदहाड़े गैस टंकी चोरी शहर के आचार्यों के चौक में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोर ने चंद मिनटों में ही घर के बाहर रखी गैस टंकी उठा ली और फरार हो गया।कांग्रेस नेता मुकेश आचार्य ने बताया कि एनडी मॉडर्न स्कूल के सामने रहने वाले कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष योगेश आचार्य अपनी बहन को देने के लिए गैस टंकी घर के बाहर रख रहे थे।योगेश ने गैस टंकी बाहर रखी और अंदर से चाबी लेने चले गए। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाया और गैस टंकी उठाकर ले गया।
अब घरों के अंदर से पार हो रहे है गैस सिलेंडर व अन्य सामान: शहर में नशे ने बढ़ाई चोरी की वारदातें, आमजन परेशान
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।