बुधवार, 25 नवम्बर 2026
ताज़ा
बडी खबर: निकिता डूडी बनी जिला प्रमुख भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से हुई नाकाम शहर में नशे ने बढ़ाई चोरी की वारदातें, आमजन परेशान भारत माला सड़क पर कार ने नाबालिग को टक्कर मारकर किया घायल अज्ञात चोर ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

नगदी व कीमत सामान को किया पार: अज्ञात चोर ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

A Admin
|
25 November 2026, 09:27 AM
शेयर:
अज्ञात चोर ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
khaosa

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ  के कालू बास स्थित चेतन माली का कुआं क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने पश्चिम बंगाल के माथाभांगा निवासी प्रवासी बाबूलाल भादानी के सूने मकान के ताले तोडक़र नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे के साथ अंदर रसोईघर और दो कमरों के ताले तोड़ें। वारदात के बाद चोर मुख्य गेट पर नया ताला जड़ गए। मंगलवार शाम को मकान की देखरेख करने वाला व्यक्ति पहुंचा, तो मुख्य गेट के ताले में चाबी नहीं लगी। आसपास के लोगों के साथ भीतर जाकर देखा, तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिक को श्रीडूंगरगढ़ बुलाया गया है, उनके लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आकलन हो सकेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: