बुधवार, 25 नवम्बर 2026
ताज़ा
बडी खबर: निकिता डूडी बनी जिला प्रमुख भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से हुई नाकाम शहर में नशे ने बढ़ाई चोरी की वारदातें, आमजन परेशान भारत माला सड़क पर कार ने नाबालिग को टक्कर मारकर किया घायल अज्ञात चोर ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की कोशिश पर कोर्ट ने लगाया विराम: भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से हुई नाकाम

A Admin
|
25 November 2026, 10:03 AM
शेयर:
भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से हुई नाकाम
khaosa

 

बीकानेर। बीकानेर कैंसर से जूझते हुए अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहे बड़े भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से नाकाम हो गई है।अपर जिला न्यायाधीश संख्या-06 के पीठासीन अधिकारी नवनीत ने फर्जी तरीके से तैयार की गई रिलीज डीड को शून्य घोषित करते हुए मृतक की विधवा पत्नी और दो बेटियों को कोचरों के चौक स्थित पैतृक मकान में 1/6 हिस्से का मालिक माना है।मामला कोचरों के चौक (भोजनशाला के सामने) स्थित स्व. सोहनलाल महात्मा के 263.6 वर्गगज के पुश्तैनी मकान से जुड़ा है। वादी किरण महात्मा और उनकी बेटियों पूजा व शालिनी ने वर्ष, 18 में वाद दायर किया था कि दिसंबर, 17 में उनके पति अशोक कुमार कैंसर की अंतिम स्टेज में पीबीएम अस्पताल में भर्ती थे।इसी दौरान उनके देवरों विनोद कुमार और कैलाश महात्मा ने इलाज के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर सादे स्टाम्प और खाली कागजों पर अशोक के हस्ताक्षर ले लिए। 11 दिसंबर, 17 को जब अशोक अस्पताल में भर्ती थे, तब आरोपियों ने उपपंजीयक कार्यालय में किसी अन्य व्यक्ति को अशोक बनाकर पेश किया और रिलीज डीड पंजीकृत करवा ली। अगले ही दिन 12 दिसंबर को अशोक का निधन हो गया। अदालत ने मेडिकल रिकॉर्ड (बीएचटी) और साक्ष्यों के आधार पर माना कि 11 दिसंबर को सुबह 11:50 बजे जो व्यक्ति रजिस्ट्री दफ्तर में पेश हुआ, वह अस्पताल में भर्ती अशोक कुमार नहीं हो सकता था। कोर्ट ने गौर किया कि डीड पर लगे फोटो में व्यक्ति ने पहचान छिपाने के लिए सिर पर टोपी और मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, साथ ही उसके हस्ताक्षर भी मूल हस्ताक्षरों से भिन्न थे। कोर्ट ने फर्जी डीड रद्द कर वादी पक्ष को 1/6 हिस्से का कब्जा दिलाने और अंतिम डिक्री तक संपत्ति बेचने पर स्थायी रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: