बुधवार, 25 नवम्बर 2026
ताज़ा
बडी खबर: निकिता डूडी बनी जिला प्रमुख भाई की बीमारी का फायदा उठाकर करोड़ों की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश कोर्ट के फैसले से हुई नाकाम शहर में नशे ने बढ़ाई चोरी की वारदातें, आमजन परेशान भारत माला सड़क पर कार ने नाबालिग को टक्कर मारकर किया घायल अज्ञात चोर ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

घटना से व्यापारी भयभीत: अज्ञात जने ने दुकान में रखे रुपये का बैग को किया पार

A Admin
|
25 November 2026, 09:06 AM
शेयर:
अज्ञात जने ने दुकान में रखे रुपये का बैग को किया पार
khaosa

छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ कस्बे में मंगलवार रात लूट की वारदात सामने आने के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। एक बदमाश दुकान में रखा लाखों रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब चार से पांच लाख रुपए की नकदी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। दुकानदार राकेश नहोरिया की दुकान पर रखा बैग अचानक एक युवक लेकर भाग गया। दुकानदार ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी बैग छीनकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने सहित आरोपी की तलाश में जुट गई है।वारदात के बाद कस्बे के व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर जल्द आरोपी को पकडऩे का प्रयास कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: