शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ताज़ा

पुरानी छात्रा बिल्डिंग में व्यक्ति से लूट, धक्का-मुक्की कर मोबाइल और नकदी छीनी: गंगानगर चौराहे पर दो अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति से की लूट, मोबाइल और 1.25 लाख रुपए छीने

A Admin
|
25 November 2026, 09:24 AM
शेयर:
गंगानगर चौराहे पर दो अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति से की लूट, मोबाइल और 1.25 लाख रुपए छीने
khaosa

बीकानेर। गंगानगर चौराहे पर स्थित पुरानी छात्रा बिल्डिंग में एक व्यक्ति के साथ लूट की वारदात सामने आई है। दो अज्ञात व्यक्ति परिवादी को बिल्डिंग के अंदर ले गए और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हो गए।परिवादी नंदकिशोर पुत्र मानवसिंह (45), निवासी गोपालजी मंदिर के पास, कोली पाड़ा, थाना वैर, जिला भरतपुर, हाल निवासी जोशी मार्ग, झोटवाड़ा, जयपुर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 23 नवंबर की रात करीब 11 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उसे गंगानगर चौराहे पर बनी पुरानी छात्रा बिल्डिंग के अंदर ले गए। वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरन धक्का-मुक्की करते हुए उसका एंड्रॉयड मोबाइल, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है, तथा 1 लाख 25 हजार रुपए नकद छीनकर ले गए।परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 24 नवंबर को मामला दर्ज किया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: