बुधवार, 11 नवम्बर 2026
ताज़ा

गाड़िया की आमने-सामने भिड़त में दो की मौत: गाड़िया की आमने-सामने भिड़त में दो की मौत

A Admin
|
10 November 2026, 09:00 AM
शेयर:
गाड़िया की आमने-सामने  भिड़त में दो की मौत
khaosa

 

बीकानेर। दो बोलेरो गाडिय़ां की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत हो गई। हादसा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लखासर टोल प्लाजा के पास का है। हादसे चार अन्य घायल है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा कल शाम करीब 4 बजे लखासर टोल प्लाजा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दो बोलेरो गाडिय़ां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार छह लोग अंदर फंस गए।हादसे के बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों और मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से चार घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं लखासर सरपंच गोवर्धन खिलेरी के पुत्र पवन और भाई मुकेश ने भी अपनी गाड़ी से दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: