बुधवार, 11 नवम्बर 2026
ताज़ा
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ी अपडेट, 100 से ज्यादा संदिग्ध रडार पर, आखिर किसकी साजिश राम राम सा उसके बाद फिरमैसेज आया और हो गया खाता खाली कबाड़ निस्तारण से बीकानेर रेल मंडल ने सात माह में अर्जित किए 22.22 करोड़ रुपए, 5880 मीट्रिक टन का किया निस्तारण पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक साथ पकड़े आधे दर्जन से अधिक जुआरियों को बुजुर्ग से साइबर ठगी पेंशन कार्ड का झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम

घर से गायब हुए तीन जने पुलिस थाने में मामला दर्ज: घर से गायब हुए तीन जने पुलिस थाने में मामला दर्ज

A Admin
|
11 November 2026, 09:56 AM
शेयर:
घर से गायब हुए तीन जने पुलिस थाने में मामला दर्ज
khaosa

बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में युवती और नाबालिग बच्ची सहित महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। दोनों ही मामलों में परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से नकदी व जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है।पहले मामले में रासीसर क्षेत्र के एक परिवार ने रिपोर्ट दी है कि उनकी 18 वर्षीय दोहिती 5 नवंबर की सुबह करीब सात बजे घर से लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उसे कार में बिठाकर ले गया। परिजनों के अनुसार घर से नकदी और सोने के जेवरात भी गायब हैं।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 8 नवंबर को मामला दर्ज कर अनुसंधान एक सब इंस्पेक्टर को सौंपा है। पुलिस युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है।दसरे मामले में नोखा शहर के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पत्नी 7 नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को साथ लेकर घर से चली गई। पति का आरोप है कि पत्नी को किसी युवक ने बहला-फुसलाकर साथ ले गया और घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गए।इस मामले में पुलिस ने 10 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान एक अन्य अधिकारी को सौंपा है।पुलिस दोनों मामलों में परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है और लापता युवती व बच्ची का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: