बुधवार, 11 नवम्बर 2026
ताज़ा

अग्निकांड,10 से अधिक दुकानें जलकर हुई राख दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान: अग्निकांड,10 से अधिक दुकानें जलकर हुई राख दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान

A Admin
|
10 November 2026, 08:48 AM
शेयर:
अग्निकांड,10 से अधिक दुकानें जलकर हुई राख दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान
khaosa

 

बीकानेर। श्रीकोलायत क्षेत्र के केसियाणा गांव में सोमवार देर रात बड़ा अग्निकांड हो गया। गांव स्थित भेरूजी मंदिर के सामने अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से 10 से अधिक कच्ची दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा दीपावली पर छोड़े गए पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल वाहन को भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।दुकानोंं रखा सामान जलकर हुआ राख इस अग्निकांड में दुकानों के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। दीपावली के त्योहार के बीच हुए इस हादसे ने छोटे दुकानदारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। कच्ची दुकानों के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।प्रशासन जुटा नुकसान के आकलन में घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी की जा रही है। दीपावली के दौरान हुई इस घटना ने पटाखों से होने वाले संभावित खतरों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: