छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के मोतीगढ़ गांव में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में झोपड़ी में रखा राशन, 28 हजार रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, बर्तन और चारपाई सहित अन्य घरेलू सामान जल गया।मोतीगढ़ सरपंच जीवन कोहरी ने बताया किमोतीगढ़ गांव निवासी आशिक पुत्र नथू खां की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने झोपड़ी में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना में परिवार का खाने-पीने का राशन और कीमती घरेलू सामान जलने से नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
झोपड़ी में लगी आग,नकदी और घरेलू सामान जलकर राख: झोपड़ी में लगी आग,नकदी और घरेलू सामान जलकर राख
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।