नापासर । नापासर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने वृद्ध व्यापारी बाबूलाल गोयल को टक्कर मार दी। हादसा मुख्य बाजार से अस्पताल जाने वाली सडक़ पर गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय के पास हुआ। गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर स्कूल की तारबंदी तोड़ते हुए दीवार से टकरा गया। चालक गाड़ी छोडक़र मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोग घायल बाबूलाल गोयल को नापासर उप जिला अस्पताल ले गए। वहां उनका इलाज शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी था।सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाधिकारी जगदीश कुमार और थाने के एचएम शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे। जगदीश कुमार अस्पताल भी गए और गोयल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।