शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत सेवानिवृत्ति से महज 18 घंटे पहले प्रकरण को निरस्त कर दिया बीकानेर: गौड़ ब्राह्मण समाज के दीवाली मेले में उमड़ी भीड़; कम दाम में शुद्ध मिठाइयों और फ्री मेहंदी की धूम बीकानेर : दीपावली को बनाए  "खाओसा" की मिठाइयों से खास, नमकीन-कुकीज की वृहद रेंज, मेहमानों को भेंट करें गिफ्ट आइटम कुंड में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर: गौड़ ब्राह्मण समाज के दीवाली मेले में उमड़ी भीड़; कम दाम में शुद्ध मिठाइयों और फ्री मेहंदी की धूम: बीकानेर: गौड़ ब्राह्मण समाज के दीवाली मेले में उमड़ी भीड़; कम दाम में शुद्ध मिठाइयों और फ्री मेहंदी की धूम

A Admin
|
06 November 2026, 10:29 AM
शेयर:
बीकानेर: गौड़ ब्राह्मण समाज के दीवाली मेले में उमड़ी भीड़; कम दाम में शुद्ध मिठाइयों और फ्री मेहंदी की धूम
khaosa

 

 

बीकानेर। रानी बाजार स्थित गौड़ सभा भवन में गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'दीवाली खरीद मेला' (4 और 5 नवंबर) आज अंतिम दिन भी दोपहर 12 से रात 10 बजे तक उत्साहपूर्वक जारी रहा। इससे पहले, मेले का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि नीतिशकांत शर्मा तहसीलदार , एवं अजय गौड़ , एड.जगदीश गौड़ एवं डॉ. ममता शर्मा और महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व डायरेक्टर (सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज) डॉ. सीमा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ । कार्यक्रम में विप्र प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जोशी, मोनिका गौड़ प्रदेश मंत्री ने भी कार्यक्रम की सराहना की । कार्यकारिणी के अध्यक्ष वाई. के. योगी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमानी शर्मा और योगिता शर्मा ,अरविंद गौड़ नीलम गौड़, करुणा गौड़ ने अतिथियों का गणेश पूजन के साथ स्वागत किया ।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे इस मेले के अंतिम दिन भी समाज की महिलाओं द्वारा तैयार साड़ियां, सूट, बैग्स, हस्तशिल्प, दिवाली पूजन सामग्री, होम-मेड मसाले, नमकीन, साबुन, सर्फ और लजीज व्यंजनों की स्टॉल्स पर भारी भीड़ देखी जा रही है। मेले में घर की बनी शुद्ध मिठाइयाँ आकर्षण का केंद्र रही, जो बाजार से काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई गई । इसके साथ ही मेले में आ रहे आगंतुकों के लिए फ्री मेहंदी, पर्स , हैंडीक्राफ्ट विशेष आकर्षण बने हुए रहे। गौड़ समाज ने मेले की सफलता के लिए सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त किया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: