तेज रफ्तार से चल रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन जने सुरक्षित
गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ
, जसरासर। जसरासर तहसील क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। हादसे में गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार एक कार मसूरी से साधासर की ओर जा रही थी। इसी दौरान मसूरी-साधासर मार्ग के बीच तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि कार मसूरी निवासी स्वामी की है। हादसे के समय कार में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।
सूचना के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों की मदद की। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।