बीकानेर। विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही मंहगाई में गिरावट देखने को मिल रही है। जिले में पिछले 12 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम गिर रहे हैं। कभी 28 पैसे कम हो रहे हैं तो कभी 60 पैसे।

अब तक जिले में में औसतन दो रुपए तक भाव कम हो गए हैं। आचार संहिता लगने से 5 दिन पहले से ये दाम कम होना शुरू हो गए थे। ऐसा ही गोवा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी हुआ था और तब भी दाम कम होते गए थे। तब कांग्रेस ने इसे चुनाव से जोड़ते हुए आरोप लगाए थे।

इस बार फिर से कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतदाता को भ्रमित करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके पीछे कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम होने का नतीजा हो सकता है, लेकिन यह सच है कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही अचानक दामों में गिरावट को लोग चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं।

12 दिन में पेट्रोल 1.68 रु. सस्ता
पेट्रोल रेट डीजल रेट
1 नवंबर 81.19 77.34
2 नवंबर 81.11 77.30
3 नवंबर 80.92 77.19
4 नवंबर 80.71 77.02
5 नवंबर 80.50 76.81
6 नवंबर 80.36 76.72
7 नवंबर 80.15 76.72
8 नवंबर 80.00 76.54
9 नवंबर 79.83 76.34
10 नवंबर 79.76 76.23
11 नवंबर 79.71 76.23
12 नवंबर 79.51 75.95