ये क्या हुआ !

बीकानेर। भाजपा की सूची जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। आज कोलायत से भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर ने हजारों समर्थकों के साथ उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

 

इससे पहले पूनम कंवर कपिल सरोवर पर पहुंचकर पूजा की। गौरतलब है कि कोलायत से 1980 से लगातार चुनाव लडऩे के बाद 38 साल बाद पहली बार देवीसिंह भाटी चुनाव मैदान से बाहर हुए हैं। हालांकि पार्टी ने टिकट काटा नहीं है बल्कि देवीसिंह भाटी ने इस बारे में पहले ही कह दिया था कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसलिए उन्होंने अपनी जगह पुत्रवधू पूनम कंवर को प्रत्याशी के तौर पर आगे किया है ।

पूनम कंवर महेंद्र सिंह भाटी की पत्नी है और देवीसिंह भाटी की पुत्र वधु हैं। महेंद्र सिंह भाटी 1996 में बीकानेर से भाजपा के सांसद बने थे और वर्ष 2001 में सड़क दुघटना में महेंद्र सिंह भाटी का निधन हो गया था।