देवेन्द्रवाणी न्यूज़ ,बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर मौसम ने पलटा खाया है। पिछले दो-तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच आज बादलों के जमावड़े के चलते व तेज़ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह बादलों का जमावड़ा इतना रहा कि रोशनी कम हो गई। साढ़े दस बजे के आसपास बीकानेर में बूंदाबांदी शुरू हो गई फिर बूंदाबांदी ने तेज़ बारिश का रूप ले लिया।
शनिवार सुबह से ही बारिश की उम्मीद की जा रही थी। मौसम विभाग की उम्मीद के मुताबिक ही बीकानेर में हु तेज़ बारिश हुई।

शुक्रवार देर रात तक बीकानेर में तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जिसका असर सुबह तक चली ठंडी हवाओं के रूप में देखा गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की चेतावनी दी थी। बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में दो बार तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हो चुकी है। शुक्रवार देर रात तूफान के कारण लोगों के घर मिट्टी से भर गए। वहीं बाद में आई बूंदाबांदी ने इस मिट्टी को जमा दिया।
तापमान में गिरावट
दस अप्रैल से ग्यारह अप्रैल तक बीकानेर में तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, वहीं शुक्रवार से इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।