बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिहार निवासी 49 वर्षीय सुभाष मुण्डिया बीकानेर में मजदूरी का कार्य करता था। 1 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह गंगाशहर क्षेत्र में स्थित एक मकान की छत पर भराई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद साथियों ने घायल श्रमिक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की रिश्तेदार सुशीला मुण्डिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई मांगीलाल कर रहे हैं। मृतक रोजगार के सिलसिले में बिहार से बीकानेर आया हुआ था।
निर्माण कार्य के दौरान हादसा, छत से गिरने पर श्रमिक की मौत
