पुरानी रंजिश में फिर पथराव, वायरल वीडियो से इलाके में तनाव

बीकानेर। शहर के सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में पुरानी रंजिश एक बार फिर विवाद का कारण बन गई। मोहर्रम चौकी के पास हुई कथित पथराव की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वीडियो में एक युवक एक मकान की ओर लगातार पत्थर फेंकता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इससे पहले भी उनके घर पर पथराव की घटना हुई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक बार फिर मकान को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना के समय आरोपी युवक नशे की हालत में था और उसने खुलेआम उत्पात मचाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *