बीकानेर में खुला अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल, आधुनिक नेत्र उपचार सुविधाएं अब शहर में उपलब्ध

बीकानेर। Dr. Agarwals Eye Hospital ने बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में अपने नए अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल का शुभारंभ किया है। इस नए केंद्र के माध्यम से बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत और व्यापक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल समूह के चेयरमैन डॉ. अमर अग्रवाल, निदेशक डॉ. अथिया अग्रवाल, मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. आदिल अग्रवाल एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. अशर अग्रवाल सहित अनेक चिकित्सक, स्टाफ सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

करीब 6500 वर्ग फीट क्षेत्र में स्थापित इस अस्पताल में लेज़र एवं रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, LASIK एवं रिफ्रैक्टिव सर्जरी, रेटिना एवं विट्रियस सेवाएं, ग्लूकोमा उपचार, कॉर्निया प्रबंधन, ऑक्यूलोप्लास्टी तथा बाल नेत्र चिकित्सा जैसी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह राजस्थान में समूह का तीसरा केंद्र है। इससे पहले जयपुर के सी-स्कीम और वैशाली नगर में अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। लॉन्च ऑफर के तहत 31 मई 2026 तक नि:शुल्क व्यापक नेत्र जांच एवं परामर्श की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए मरीज 9594905295 पर संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं।

इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हर समाज की आवश्यकता हैं और बीकानेर में इस उन्नत नेत्र चिकित्सा केंद्र की शुरुआत से लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, सत्यप्रकाश आचार्य, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, संपत पारीक, अशोक प्रजापत, दीपक पारीक एवं प्रकाश मेघवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *