किसान मोर्चा बैठक को कल संबोधित करेंगे कैलाश चौधरी

भाजपा संभाग मुख्यालय में होगा कार्यक्रम, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

बीकानेर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी रविवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी मंथन होगा।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़ एवं शहर जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी के स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोनों जिलाध्यक्षों द्वारा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *