महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर ओबीसी प्रकोष्ठ ने बांटी शिक्षण सामग्री, 315 विद्यार्थियों को मिला लाभ

बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती की पूर्व संध्या पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ द्वारा शहर के दो सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॉपियां एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 12 तक के कुल 315 छात्र-छात्राओं को कॉपियों के सेट, पेन, पेंसिल, रबर व कटर वितरित किए गए।

कार्यक्रम बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल एवं ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमा सुथार के नेतृत्व में शरह काजानीं एवं पवनपुरी स्थित राजकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ। इस दौरान कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों को तीन कॉपियों का सेट तथा कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों को छह कॉपियों का सेट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा हथियार है, जिसे कोई पराजित नहीं कर सकता। वहीं उमा सुथार ने महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को याद करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को संस्कार, समझ और ज्ञान प्रदान करती है, जिससे वह जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है।

ओबीसी संगठन के महासचिव नवीन जांगिड़ ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सीता सुथार, नितिन वत्सस, जगदीश सुथार, भवानी गहलोत, घनश्याम गहलोत, रितेश शर्मा, निर्मल विश्नोई, पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़, अली राजा, देवेंद्र चौहान, सुषमा सुथार, रवि आचार्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *