राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां 5 जुलाई को बीकानेर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बीकानेर। डॉ. सतीश पूनियां रविवार, 5 जुलाई को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा विभिन्न आयोजनों को संबोधित करेंगे।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. पूनियां दोपहर 12 बजे आईसीएआर – राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जोरबीर स्थित संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
इसके बाद सायं 4 बजे जिला उद्योग संघ, बीकानेर में भाजपा बीकानेर शहर एवं भाजपा बीकानेर देहात के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित छात्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। सम्मेलन में वे विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा शक्ति तथा डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और प्रेरणादायी जीवन पर मार्गदर्शन देंगे।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि डॉ. पूनियां के प्रवास को लेकर भाजपा शहर एवं भाजपा देहात संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *