टाउन हॉल के बढ़े किराए के विरोध में कलाधर्मी एकजुट, संघर्ष समिति का गठन

बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा टाउन हॉल के किराए में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में शहर के कलाधर्मी एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार को गांधी पार्क में आयोजित बैठक में करीब डेढ़ सौ रंगकर्मियों, साहित्यकारों, संगीतकारों और लेखकों ने बढ़े हुए किराए का जोरदार विरोध जताया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर किराया पूर्ववत करने की मांग की जाएगी। इस उद्देश्य से बीकानेर थिएटर यूनिट के तत्वावधान में एक संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अभिषेक आनंद आचार्य को संयोजक नियुक्त किया गया।

संयोजक अभिषेक आनंद आचार्य ने बताया कि पहले टाउन हॉल का किराया 550 रुपये तथा 550 रुपये विद्युत शुल्क लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब सीधे 10,000 रुपये किराया और 2,000 रुपये धरोहर राशि कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इतनी अधिक राशि किसी भी संस्था के लिए वहन करना कठिन है और इससे बीकानेर की नाट्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर संकट गहरा सकता है।

कलाकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किराया कम नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *