देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर में चोर बेखौफ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वाहन चोरी हो या घरों में हाथ साफ करना चोरो के लिए साधारण बात होने लगी है। चोरी के दो मामले सामने आए हैं। दोनों चोरियां नया शहर थाना क्षेत्र में हुई है। इसमें चोरों ने बंद मकानों को अपना निशाना बनाया है। बंद मकानों से जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। नया शहर थाना क्षेत्र के पुष्करणा स्टेडियम के पीछे रहने वाली परिवादी अनुराधा पुरोहित पत्नी राजेश कुमार ने मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई है कि उनके बंद मकान में 5 अक्टूबर की रात 11 से अगले दिन सुबह 6 बजे के बीच में अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर मकान में घुस गए। चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के आभूषण सहित 23 हजार रुपए नकद ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक निरीक्षक भवानीदान को सौंपी है।
वही दूसरा मामला भी नया शहर थाना क्षेत्र के जीवणनाथ बागेची के पीछे, जम्भेश्वर नगर निवासी परिवादी चंद्रशेखर चूरा ने नया शहर थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उनके बंद मकान से 29 सितंबर की शाम से 4 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक में अज्ञात उनके मकान का ताला तोड़कर घुसा और उसने 45 हजार रुपए नकद, चांदी के 750 ग्राम के जेवरात, सोने के 15 ग्राम के करीब आभूषण चोर चुराकर ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक रामभरोसी मीणा को सौंपी है।