देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। श्री विश्वकर्मा सूत्रधार सम्पति ट्रस्ट बीकानेर के निर्वाचित नवगठित ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2023 को श्री विश्वकर्मा सूत्रधार सम्पति ट्रस्ट के बीकानेर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में शपथ ग्रहण की गई एवम दिनांक 09 जनवरी 2023 को सायं ट्रस्ट मण्डल की प्रथम बैठक रखी गई, जिसमे पांच ट्रस्टियों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। ट्रस्ट मण्डल के अध्य्क्ष पद पर पवन सुथार (माकड), उपाध्यक्ष लालचंद सुथार (खोखा), सचिव बाबूलाल सुथार (माकड), कोषाध्यक्ष बाबूलाल सुथार (मोटियार), व्यवस्थापक शंकर लाल सुथार (नागल), सह व्यवस्थापक देवकिशन सुथार (गेपाल) निर्वाचित हुवे एवं ट्रस्ट मण्डल की सर्वसम्मति से चौरुलाल सुथार (मांडण), गणेशलाल सुथार (नागल), बाबूलाल सुथार (कुलरिया), श्रीकिशन सुथार (मांडण) एवं मघाराम सुथार (माकड) ट्रस्टी घोषित किये गए।