झुंझुनूं,

जिले के खेतड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक सौतेले बाप पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की मां द्वारा ही अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इस दौरान महिला और पीड़ित बच्ची दोनों थाने पहुंची। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि महिला झुंझुनूं जिले की ढाणी ढाबाला तन कांकरिया की रहने वाली है। जिसने बताया कि वो दूसरी शादी करके यहां आई थी। जो अपनी 16 साल की बेटी को भी साथ लाई थी। महिला ने रिपोर्ट दी है कि उसका पति बेटी को लेकर टीवी लेने मोटरसाइकिल पर दूसरे गांव गया था। जहां से वापस आते वक्त सुनसान रास्ते में जबरदस्ती दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी दी, लेकिन पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को दे दी।

पति ने गलती मानी

महिला ने बताया कि पति से पूछा तो उसने भी अपनी गलती मान ली। इसके बाद थाने में रिपोर्ट करवाने पहुंची। वहीं, पति मौका पाकर घर से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।

2 साल पहले शादी कर आई थी महिला
जानकारी अनुसार, पीड़िता की मां महाराष्ट्र की रहने वाली है। जो पहले से तलाकशुदा है। करीब 2 साल पहले शादी कर ढाणी ढाबाला तन कांकरिया आई थी।