रविवार, 8 नवम्बर 2026
ताज़ा

आखिरकार हत्थे चढ़ा लॉरेंस का राइट हैंड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

A Admin
|
07 November 2026, 10:08 AM
शेयर:
आखिरकार हत्थे चढ़ा लॉरेंस का राइट हैंड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर
khaosa

बीकानेर। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर आखिरकार सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया है। खबर है कि गैंगस्टर हैरी को अमरीका से डीटेन किया गया है। कई आपराधिक मामलों में वांछित हैरी बॉक्सर की तलाश सुरक्षा एजेंसियों सरगर्मी से कर रही थीं और लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। कई प्रयासों के बाद हैरी हत्थे चढ़ गया है। अब उसे डिपोर्ट करके भारत लाए जाने की बात भी सामने आ रही है।

बता दें कि गैंगस्टर हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे सक्रीय गैंगस्टर है, जो अमरीका में बैठकर इस गैंग और उसके नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। जानकारी के अनुसार हरियाणा एसटीएफ और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित कराने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

क्या है गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का राजस्थान कनेक्शन ?

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी हैरी बॉक्सर अमेरिका में पकड़ा गया 

हैरी बॉक्सर का राजस्थान से भी गहरा नाता रहा है। ये कहें कि उसका जन्म, उसकी परवरिश और अपराध की दुनिया में कदम रखने की पूरी कहानी ही राजस्थान से जुड़ी हुई है, तो गलत नहीं होगा।

बता दें कि हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिश्चंद्र जाट है। वो मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता गिरधारी जाट बानसूर क्षेत्र के एक साधारण किसान हैं।

 

कैसे पड़ा हैरी बॉक्सर नाम?

हैरी बॉक्सर की अगर कुंडली खंगालें तो पता चलता है कि वो (हरिश्चंद्र जाट) शुरुआत में भारतीय सेना या राजस्थान पुलिस में भर्ती होने का सपना देखता था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के सिलसिले में वो राजस्थान की राजधानी जयपुर आया। जयपुर में रहकर उसने बॉक्सिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और बाद में युवाओं को कोचिंग भी देने लगा।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ाव, राजस्थान में 10 से अधिक मुकदमे

लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर में रहने के दौरान ही हैरी बॉक्सर की मुलाकात गलत संगत के लोगों से हुई, जिसके माध्यम से वह कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के संपर्क में आ गया। धीरे-धीरे उसने रंगदारी और अपराध के रास्ते को चुन लिया। उसके खिलाफ राजस्थान के जयपुर, अलवर, सीकर, धौलपुर और करौली जिलों में संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, लूट, मारपीट, रंगदारी न देने पर फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जयपुर के व्यापारियों को रंगदारी और धमकी

साल 2022 में हैरी बॉक्सर नेपाल के रास्ते फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश (अमरीका) भाग गया था। अमरीका में शरण लेने के बावजूद उसने राजस्थान के कारोबारियों को निशाना बनाना बंद नहीं किया। अक्टूबर 2025 में हैरी बॉक्सर ने जयपुर के नारायण विहार क्षेत्र के एक बड़े कपड़ा व्यवसायी को इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। यहाँ तक कहा था, 'इतनी गोलियां मारूंगा कि तुम्हारी सात पीढिय़ां याद रखेंगी।' इस संबंध में जयपुर कमिश्नरेट के नारायण विहार थाने में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: