रविवार, 8 नवम्बर 2026
ताज़ा

नहर में व्यक्ति के गिरने की सूचना,मौके पर मिले जूते और मोबाइल: नहर में व्यक्ति के गिरने की सूचना,,मौके पर मिले जूते और मोबाइल

A Admin
|
07 November 2026, 09:36 AM
शेयर:
नहर में व्यक्ति के गिरने  की सूचना,,मौके पर  मिले जूते और मोबाइल
khaosa

 

 छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र की इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 585 आरडी पर एक व्यक्ति के नहर में गिरने की सूचना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार सत्तासर निवासी बुधराम नायक के नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर व्यक्ति के जूते और मोबाइल फोन मिलने की जानकारी सामने आई है। सत्तासर के पूर्व सरपंच बरकत अली ने इस संबंध में सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: