श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक भंडारण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोमासर बास स्थित एक मकान से करीब 780 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की है। नगरपालिका की इस कार्रवाई से प्लास्टिक का अवैध भंडारण करने वालों में हडक़ंप मच गया। नगरपालिका को सूचना मिली थी कि मोमासर बास निवासी रमजान द्वारा अपने घर पर अवैध रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण किया जा रहा है।
मौके से करीब 780 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगरपालिका ने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की है।