जयपुर। राजस्थान से रूठा हुआ मानसून हिमालय की घाटियों और उत्तरी भाग में जोरदार बारिश कर रहा है। अब मौसम विभाग का मानना है कि जुलाई के अंत तक मानसून प्रदेश में सक्रिय होगा, जिसके बाद ही बारिश की जोरदार झमाझम होगी। हालांकि बीकानेर व आसपास क्षेत्रों में बारिश का नाम नहीं है, किसान परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवा के दबावफिलहाल कम हवा के दबाव का लंबा क्षेत्र की रेखा राजस्थान से ऊपर होने के कारण प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है।

मौसम विशेषज्ञ कम हवा के दबाव का लंबा क्षेत्र की रेखा के प्रदेश में आने की बाट देख रहे हैं। जिससे उनका मानना है कि इसके बाद प्रदेश सहित देशभर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून को सक्रिय करने के लिए कम हवा के दबाव का लंबा क्षेत्र बहुत अहम होता है। इससे मानसूनी हवाएं जोर पकड़ती हंै, लेकिन यह क्षेत्र हिमालय की घाटियों से पंजाब, हिमालय, बिहार, उत्तरी प्रदेश के उत्तरी भाग, पश्चिमी बंगाल में बना हुआ है। इसी कारण वहां बारिश हो रही है। यह सिस्टम जुलाई के अंत तक प्रदेश पहुंचेगा।


वहीं दूसरी ओर देश में बारिश की बात की जाए तो कमजोर मानसून की आशंकाएं खत्म होती दिखाई दे रही हैं। देश में मानसून ने गति पकड़ ली है। एक जून से दस जुलाई के बीच देशभर में बारिश में कमी का आंकड़ा बस 14 फीसदी ही रह गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में सामान्य तो उत्तर-पश्चिम हिस्से में बस 11 प्रतिशत बारिश की ही कमी रह गई है। पूर्वी यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। करीब 70 लाख लोगों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है।